Wednesday, October 21st, 2026

IND vs ENG टेस्‍ट सीरीज: चेन्‍नई में बनेगी विराट कोहली की टीम इंडिया

नई दिल्‍ली
भारत और इंग्‍लैंड के बीच अगले महीने चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. शुरुआती दो मैच चेन्‍नई और आखिरी के दो टेस्‍ट मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे. सीरीज के पहले टेस्‍ट मैच से पहले चेन्‍नई में विराट कोहली की अगुआई वाली टीम इंडिया बनेगी. दरअसल इंग्‍लैंड की चुनौती का सामना करने वाली टीम इंडिया 27 जनवरी को चेन्‍नई में इकट्ठा होगी. पहला टेस्‍ट मैच 5 फरवरी से एम चिदंबरम स्‍टेडियम में खेला जाएगा. ऐसी खबरें आ रही हैं कि खिलाड़ी बैचों में विभिन्‍न शहरों से चेन्‍नई पहुंचेंगे और 27 जनवरी को बायो बबल में प्रवेश करेंगे. वह एक सप्‍ताह लंबे क्‍वारंटीन में जाएंगे और इस दौरान भारतीय टीम मैनेजमेंट सीरीज को लेकर रणनीति बनाएगा.

मेहमान टीम इंग्‍लैंड भी 27 जनवरी को ही बायो बबल में प्रवेश करेगी. तब तक पूरी मेहमान टीम भारत आ जाएगी. दरअसल इस समय ज्‍यादातर इंग्लिश खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं, जो 26 जनवरी को खत्‍म होगा. हालांकि इंग्‍लैंड के ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, सलामी बल्‍लेबाज रोरी बर्न्‍स थोड़ा पहले भारत आएंगे, क्‍योंकि वह इंग्‍लैंड से ही सीधे रवाना होंगे. ये तीनों ही श्रीलंका के खिलाफ चल रही टेस्‍ट सीरीज का हिस्‍सा नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों टीमें चेन्‍नई के लीला पैलेस में ठहरेगी. शुरुआती दो टेस्‍ट मैचों के लिए दोनों टीमों की घोषणा भी हो चुकी है.

 

#IND vs ENG

Source : Agency

पाठको की राय