Thursday, October 22nd, 2026

पति को गर्भवती पत्नी पर हुआ शक तो सिल दिया प्राइवेट पार्ट

रामपुर
शक्की पति ने अपनी गर्भवती पत्नी का प्राइवेट पार्ट ही सिल दिया। पत्नी की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी है। सनसनीखेज यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। एक युवक का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उस पर हमेशा शक करता था। इसे लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। शनिवार सुबह करीब छह बजे उसका पति आया। विवाद के बाद उसने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हाथ-पांव खाट से बांध दिए। उसने उसके प्राइवेट पार्ट को बिजली की एल्युमीनियम के तारों से सिल दिया। वह उसे लहूलुहान और बेहोशी की हालत में छोड़कर चला गया। 

पीड़िता के मुताबिक, कुछ देर बाद उसने जैसे तैसे मुंह का कपड़ा निकाला और शोर मचाया। उसकी चीख सुनकर घर के और लोग पहुंचे और रस्सी खोल कर उसे आजाद किया। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। महिला की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बताया की महिला चार माह की गर्भवती है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कहा कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

 

#pregnant wife

Source : Agency

पाठको की राय