नक्सली क्षेत्रों में घर वापसी अभियान का आ रहा सार्थक परिणाम - ताम्रध्वज
रायपुर
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर वापसी अभियान का सार्थक परिणाम आ रहा है। अभियान से प्रेरित होकर अधिकांश नक्सली मूल धारा में लौट रहे हैं। श साहू मंगलवार को दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सीआरपीएफ केम्प में जवानों से चर्चा की और उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जवानों ने बताया कि केम्प में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप से मिल रही है। यहां मनोरंजन आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध है। साहू ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा कर निमार्णाधीन सड़कों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यो में गति लाते हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित जिला और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

पाठको की राय