2019 में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया था करीब 16000 जरुरतमंदो को हेलमेट का वितरण
रायपुर
कम्युनिटी पोलिसिंग द्वारा जनता में अपने विश्वास को कायम रखने और नवीन कार्यों के लिए विभिन्न केटेगरी में यह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहाँ विभिन्न केटेगरी में पुलिस विभागों को सम्मान किया गया वहीं आइपीएस आरिफ शेख एवं रायपुर पुलिस द्वारा चलायी गई मुहीम हर हेड हेलमेट भी रोड सेफ्टी एवं ट्रैफिक मैनेजमेंट केटेगरी में सम्मानित हुई। यह मुहीम आइपीएस आरिफ शेख द्वारा 2019 में रायपुर एसएसपी रहते हुए चलायी गई थी जब उन्होंने करीब 16000 हेल्मेट्स का वितरण करीब 6 घंटे में किया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था.
एक ओर जहाँ देश में नये ट्रैफिक नियमों को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही थी वहीं दूसरी ओर रायपुर पुलिस प्रशासन ने हर हेड हेलमेट अभियान से जन-जागरूकता की अभिनव पहल सफल तौर पुर पूर्ण की। इस अभियान की शुरूआत 5 अगस्त 2019 को हुई जिसमें निर्माण एजुकेशन, योगा एवं स्पोर्ट्स संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस विभाग को 100 हेलमेट प्रदान किये थे, पुलिस विभाग ने निर्णय लिया कि इन हेलमेटों का यूँ ही वितरण करने से बेहतर उन लोगों को प्रदान करने का विचार किया जो किसी मजबूरीवस पुराने और कमजोर हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। हर हेड हेलमेट इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया, पुलिस विभाग की इस पहल को जनता का समर्थन प्राप्त हुआ और देखते ही देखते इस विचार ने अभियान का रूप ले लिया।
राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सबसे प्रमुख समझा गया कि मोटरसाईकिल चालकों के साथ ही अन्य लोगों को भी ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाए जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने इस अभियान में लोगों को सोशल मिडिया, प्रिंट मिडिया जैसे माध्यम से जागरूक करने का कार्य किया। इस विचार को अभियान बनते देर न लगी और लोगों ने इसके महत्व को समझते हुए साझेदारी निभाई कुछ बिज?समेन, स्वयं सेवी संस्था के लोग, कॉपोर्रेट जगत के विभिन्न लोगों ने वितरण हेतु पुलिस प्रशासन को हेलमेट उपलब्ध करवाये साथ ही मीडिया जगत की सहायता से इस मुहीम से जुड़ी हर जानकारी आमजनों तक पहुंचाई गयी। हर हेड हेलमेट अभियान अंतर्गत 15 अगस्त को 147 जगह पर लगाये गये डिस्ट्रीब्यूशन केन्द्रों से 15223 हेलमेटों का वितरण हुए एवं 16000 लोगों द्वारा नियमित रूप से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ ली साथ ही रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर भाइयों-बहनों ने 10000 से अधिक सेल्फी भेजकर अभियान में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। एक दिन में सबसे ज्यादा हेलमेटों का वितरण एक अनूठी एवं अभिनव पहल रही इस पहल को गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक आॅफ रिकार्ड्स एवं इंडिया बुक आॅफ रिकार्ड्स से सम्मानित किया था।
आईपीएस आरिफ शेख द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में कम्युनिटी पोलिसिंग को लेकर समय समय पर बहुत सी मुहिम जैसे कि अमचो बस्तर, अमचो पुलिस, राखी विथ खाकी, मिशन द्गरक्षा, चुप्पी तोड़ की शुरूआत की गई हैं। इससे पहले भी आरिफ शेख को अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय संस्था आई ए सी पी द्वारा 40 अंडर 40 से सम्मानित किया जा चुका हैं। इस सम्मान के लिए उन्होंने रायपुर की जनता एवं सभी स्वयं सेवी संस्था को शुभकामनाएं दी साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(यातायात) एम आर मंडावी, अति. पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू अमृता सोरी व उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर एवं समस्त रायपुर पुलिस को शुभकामनाएं दी।

पाठको की राय