Thursday, October 22nd, 2026

99 पर आउट होने से टूटा दिल, बेन स्टोक्स ने आसमान की ओर देख पिता से कहा 'सॉरी' 

नई दिल्ली
 इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स बहुत ही काबिल खिलाड़ी है। भारत के दौरे पर उनकी काबिलियत की चरम परीक्षा हो रही है। बेन स्टोक्स ने तीनों फॉर्मेट में टुकड़ों में बेहतर प्रदर्शन किया है और यदि वे भारत दौरे पर अपने इन प्रदर्शनों में निरंतरता ला पाते तो निश्चित तौर पर वह हर पीढ़ी के सर्वकालिक महानतम ऑलराउंडर में अपना नाम दर्ज कराने के लिए बहुत बड़े कारण छोड़ जाते। खैर ऐसा नहीं हुआ कि स्टोक्स लगातार बैटिंग और बॉलिंग में कंसिस्टेंसी रख रहे हैं लेकिन उनके पास जो क्लास है वह टुकड़ों में ही सही लेकिन अपना काम कर रही है। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में जो किया वह बेन स्टोक्स ही कर सकते थे।

 बेन ने 52 गेंदों पर ही 99 रन बना दिए बेन ने 52 गेंदों पर ही 99 रन बना दिए और भारत के 337 रनों के लक्ष्य को एकदम बौना साबित कर दिया। इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो की 124 रनों की पारी की बदौलत भी यह लक्ष्य केवल 44 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस दौरान अंग्रेज बल्लेबाजों ने बहुत ही शानदार शॉट लगाए जिसमें जेसन रॉय भी शामिल है और उन्होंने भी ओपनिंग में 52 रनों की पारी खेली थी। आइए बात करते हैं स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो की पारी की जिसमें उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी की और 17 छक्के आपस में लगा दिए। यहां तक कि मैच के बाद विराट कोहली ने कहा है कि इतनी तेजी से बैटिंग करना और फिर भी विपक्षी को मौका देना बहुत ही कम देखा जाता है। तो यही बात इंग्लैंड की बैटिंग क्षमता को दर्शाती है।
 

 

#बेन स्टोक्स

Source : Agency

पाठको की राय