Wednesday, October 21st, 2026

हरदा का घायल नर बाघ स्वस्थ होकर चला अपने प्राकृतिक रहवास

 भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में उपचार बाद नर बाघ को मंगलवार को पूर्णत: स्वस्थ कराकर अपने प्राकृतिक रहवास को प्रस्थान करा दिया गया है।

संचालक वन विहार  अजय यादव ने बताया कि नर बाघ को घायल अवस्था में हरदा से रेस्क्यू कर 13 जनवरी को यहाँ लाया गया था। नर बाघ तत्समय मरणासन्न अवस्था में था। इसके सिर पर गंभीर घाव थे और सिर और उसके पैर में फ्रैक्चर था।

वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. अतुल गुप्ता और सहयोगी स्टाफ के प्रयासों का नतीजा यह निकला कि घायल नर बाघ को पूर्णत: स्वस्थ कर दिया गया। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एवं मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक ने इस बाघ का बाहय निरीक्षण किया और चिकित्सकों की सलाह पर इसे प्राकृतिक रहवास में छोड़े जाने की सहमति दी।

 

#बाघ स्वस्थ

Source : Agency

पाठको की राय