हॉलमार्किंग की अनिवार्यता को किया जाए स्थगित - हरख
रायपुर
देश में एक बार फिर कोविड - 19 के बढ़ते प्रकरण को देखते हुए रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हॉलमार्किंग की अनिवार्यता को कुछ समय के लिए फिर से स्थगित करने की मांग की है।
मालू ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पूरे देश में एक बार फिर से कोरोना महामारी के प्रकरण बढ़ते ही जा रहे है और जिसके कारण आर्थिक एवं व्यवसायिक गतिविधियां एक बार फिर पूरी तरह से प्रभावित होने लग गया है। कोरोना संक्रमण के फैलाव के कारण सराफा व्यवसाय भी अत्यधिक प्रभावित हो रहा है और आगे व्यवसाय को पुन: पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए उन्हें काफी लंबा समय लग गया हैं। प्रधानमंत्री से मालू ने अनुरोध किया है कि देश में जो सोने के गहनों में हालमार्किंग की अनिवार्यता लागू की जा रही है उसे फिलहाल कुछ के समय एक बार फिर से स्थगित किया जाना चाहिए ताकि जब तक व्यावसाय पूरी तरह से सामान्य परिस्थिति में न आ जाए। इससे पहले एसोसिएशन ने केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान को पत्र लिखकर हॉलमार्किंग की अनिवार्यता को स्थगित करने की मांग कर चुका हैं।

पाठको की राय