Monday, October 19th, 2026

ग्रैंड माचल होटल कोरोना की गाइडलाइन का उल्‍लंंघन के कारण सील

 इंदौर
 जिले के बेटमा क्षेत्र के माचल गांव में बने द ग्रैंड माचल पिकनिक स्थल, होटल और गेम जोन में सोमवार की रात कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। यहां एक साथ करीब 500 लोग खाना खा रहे थे। ना शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था, न ही लोग मास्क लगाए हुए थे। इस लापरवाही पर प्रशासन और पुलिस के दल ने पूरे परिसर को सील कर दिया.

उल्लेखनीय है कि यह पिकनिक परिसर अपना स्वीट्स वालों का है। तहसीलदार बजरंग बहादुर और बेटमा थाना प्रभारी संजय शर्मा का दल द ग्रेंड माचल पहुंचा तो लोग खाना खा रहे थे।

कई लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां आए थे। अधिकारियों ने खाना खा रहे लोगों को करीब आधे घंटे का समय दिया। जब सभी लोग खाना खा चुके फिर परिसर सील कर दिया गया।

पिकनिक स्थल के कर्मचारियों को भी बाहर किया गया। इसके बाद बेटमा में रात 9 बजे बाद भी खुले पाए गए के-10 रेस्त्रां पर अधिकारियों का दल पहुंचा। यहां भीड़ तो नहीं थी लेकिन तय समय के बाद भी रेस्त्रां खुला होने पर इसके संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

 

#द ग्रैंड माचल पिकनिक

Source : Agency

पाठको की राय