Saturday, October 24th, 2026

नये जिले के गठन को लेकर सरकार गंभीर, डिप्टी CM की अध्यक्षता में कमेटी गठित

पटना
बिहार में आबादी के हिसाब से नये जिला, अनुमंडल और प्रखंड बनाने की समीक्षा का काम शुरू होने जा रहा है. इसके लिए सरकार ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है.

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. इसमें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में छह मंत्रियों की कमेटी बनायी गयी है. जो मंत्री इसमें सदस्य बनाये गये हैं, उसमें शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, राजस्व मंत्री रामसूरत राय, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन शामिल हैं.

इसके अलावा इस कमेटी की बैठक में सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव या प्रधान सचिव या सचिव को भी उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. ताकि वे सभी जरूरी पहलुओं में मदद कर सकें.

मंत्रियों के इस समूह को सचिवालय स्तरीय सहायता ग्रामीण विकास विभाग उपलब्ध करायेगा. हालांकि इस कमेटी में पहली बार बनायी गयी दूसरी डिप्टी सीएम रेणु देवी को स्थान नहीं मिली है.

गौरतलब है कि पहले तत्कालीन डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में इस तरह की कमेटी का गठन किया गया था. इस बार नये स्तर से इस बार सरकार का गठन होने के बाद फिर से सरकार ने इस कमेटी का गठन किया है.

 

#सरकार#CM

Source : Agency

पाठको की राय