4 दिन चढ़ने के बाद फिर धड़ाम हुआ सोना
नई दिल्ली
सोने-चांदी की कीमत में आज फिर से बदलाव देखने को मिला है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने के भाव में फिर से गिरावट देकने को मिली। ऐसे में अगर आप भी सोने में निवेश या खरीदारी करने जा रहे हैं तो सोने के ताजा भाव की जानकारी जरूर रखें। आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही थी, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना एक बार फिर से धड़ाम हो गया। 19 मार्च 2021 को सोने के वायदा भाव में 0.16 फीसदी की गिरावट आई और एमसीएक्स पर सोना 72 रुपए गिरकर 44879 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 1 अप्रैल 2021 से बदल जाएंगे इनकम टैक्स, PF से जुड़े ये 5 नियम, आपकी कमाई पर सीधा असर सोना हुआ सस्ता इस हफ्ते सोने के दाम में तेजी आई, लेकिन हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना फिर से धड़ाम हो गया।
आज सोने की कीमत में गिरावट आई। वेडिंग सीजन से पहले सोने के दाम गिरने से खरीदार आकर्षित हो रहे हैं। पिछले कई दिनों की तेजी के बाद गोल्ड की कीमतों में आज गिरावट आई और 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 45000 रुपए से नीचे लुढ़क गया। सोने की कीमत सोने की आज की कीमतें गिरकर 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे गिर गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.62 फीसदी की गिरावट आई। 5 अप्रैल की डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत में 72 रुपए की गिरावट आई और सोना 44879 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 5 जून की डिलीवरी वाले सोने का भाव 94 रुपए गिरकर 45215 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि अगस्त डिलीवरी वाले सोने का दाम 693 रुपए लुढ़ककर 44985 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। चमकने के बाद लुढ़का सोना आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों में सोने के दाम ने रफ्तार पकड़ ली थी।

पाठको की राय