Tuesday, October 20th, 2026

वेडिंग सीजन से पहले 45000 रुपए से नीचे लुढ़का सोना 

नई दिल्ली।
सोने की कीमत( Gold Rate) में उतर-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोना कभी चढ़ रहा है तो अगले दिन ही लुढ़क जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी की रफ्तार बुधवार को भी जारी रहा, हालांकि फेस्टिवल और शादियों का सीजन होने के बावजूद सोना( Gold Price Todays) 45000 रुपए के नीचे ही ट्रेंड कर रहा है।
होली से पहले धड़ाम हुआ सोना, कीमत में फिर आई गिरावट, फटाफट चेक करें आज का भाव 24 मार्च को सोने का भाव 24 मार्च 2021 को सोने की कीमत( Gold Price on 24th March 2021) पर नजर डाले सो सर्राफा बाजार में सोने का भाव 45000 रुपए से नीचे ट्रेंड करता दिखा। हालांकि सोने के वायदा भाव में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। एमसीएकस पर सोना आज 144 रुपए की तेजी के साथ 44790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में जहां मामूली तेजी आई तो वहीं चांदी गिर गया।

 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Gold) का भाव 44895 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 44823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट( 22 Carat gold) के दाम 41124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा गोल्ड के गहने 22 कैरेट वाले सोने में ही तैयार किए जाते हैं। 24 मार्च को 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का दाम 41223 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 करेट वाले सोने की कीमत 33671 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। 

 

#सोना 

Source : Agency

पाठको की राय