और सस्ता हुआ सोना, 11500 रुपए तक गिरे भाव
नई दिल्ली
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अगर आप अपनी पत्नी, मां, बहन या बेटी या दोस्त को तोहफा देने का सोच रहे हैं तो आपके पास गोल्ड के खास तोहफे खरीदने का आच्छा विकल्प है। दरअसल आज भी सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना और सस्ता हो गया। ऐसे में आप अपने बजट में अपने खास को गोल्ड-सिल्वर की ज्लैवरी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में हम आपको आज सोने-चांदी की कीमत के बारे में बता रहे हैं। वहीं आने वाले दिनों में सोने का हाल कैसा रहेगा ये भी जानकारी दे रहे हैं।
सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। 8 मार्च को भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। जहां आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में चमक देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सोने का फ्यूचर रेट 44731 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। कितना सस्ता हुआ सोना सोमवार को एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव 196 रुपए तक गिर गया। खबर लिखे जाने तक अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.44 फीसदी गिरकर 44487 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.37 फीसदी गिरकर 44699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोने से उलट चांदी की कीमत में आज तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी 1.3 फीसदी बढ़कर 66465 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हालांकि अभी भी चांदी का भाव अपने उच्चतम स्तर से फिसला हुआ है।
11500 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना सोने के भाव की तुलना उच्चतम स्तर से करें तो कीमत में 11500 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त 2020 को सोने का भाव 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। वहीं सिर्फ फरवरी में सोने की कीमत में 3000 रुपए तक की गिरावट ह चुकी है।

पाठको की राय