Tuesday, October 20th, 2026

Realme C15 पर 1000 रुपये की मिल रही छूट

 

आपका भी यदि Budget Smartphone खरीदना चाहते हैं तो हम आज आपको 10 हजार रुपये से कम बजट में मिलने वाले इस रियलमी स्मार्टफोन के साथ मिल रहे शानदार ऑफर बारे में जानकारी देंगे। हैंडसेट निर्माता कंपनी रियलमी के इस मोबाइल फोन की कुछ अहम खासियतों की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6000 एमएएच की दमदार बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस रियलमी स्मार्टफोन को अभी 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है लेकिन इस छूट का लाभ आपको कैसे मिलेगा, आइए जानते हैं।

रैम, स्टोरेज व प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: फोन के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

बैटरी: फोन में जान फूंकने के लिए 6000 mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी: रियलमी सी15 में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4जी वीओएलटीई, जीपीएस, ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।

रियलमी सी15 के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत वैसे तो 9,999 रुपये है लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 1000 रुपये की छूट के बाद इस मॉडल को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत के बजाय 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय