Thursday, October 22nd, 2026

दूरदर्शन में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी

रायपुर
प्रसार भारती केंद्र दूरदर्शन में नौकरी लगने के नाम पर दो लोगों से ठग अभिजीत शर्मा ने धोखाधड़ी करते हुए 6 लाख 45 रुपये ठग लिए। ठग ने बकाया इन दोनों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। जब वे प्रसार भारती केंद्र तब उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई और दोनों ने ठग के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए ठग अभिजीत की तलाश में जुट गई हैं।

पुरानी बस्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गली 1 सेक्टर - 2 प्रोफेसर कालोनी निवासी आकाश जैन व पियूष देशमुख ने 9 अक्टूबर 2020 को परिचित ठग अभिजीत शर्मा से मुलाकात कर प्रसार भारती केंद्र दूरदर्शन में नौकरी लगा देने की बात कहीं, इस पर अभिजीत ने उन्हें आश्वासन देते हुए नौकरी लगा देने का वादा करते हुए रुपये की मांग की। इस पर आकाश व पियूष ने उन्हें नियुक्ति पत्र मिलने के बाद रुपये देने की बात कहीं। कुछ दिनों के बाद ठग अभिजीत ने उन्हें बकायदा फर्जी नियुक्ति पत्र लाकर दिया जिसके बाद आकाश ने 5 लाख 65 हजार रुपए और पियूष देशमुख ने 1 लाख 80 हजार रुपए उन्हें दे दिए। नियुक्ति पत्र लेकर जब वे प्रसार प्रभारी केंद्र दूरदर्शन गए तब उन्हें बताया गया कि यह नौकरी पत्र फर्जी और तुम्हारे साथ किसी ने धाखाधड़ी की है, इसके बाद दोनों पुरानीबस्ती थाना पहुंचे और परिचित ठग अभिजीत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब उसके घर पहुंचा तब तक वह फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी हैं।

 

#दूरदर्शन

Source : Agency

पाठको की राय