तीर्थ यात्रा के नाम पर 45 लोगों से 5.66 लाख की ठगी
रायपुर
सिरडी, मुंबई, अहमदाबाद तीर्थ यात्रा में ले जाने के नाम पर साई टूर एण्ड ट्रेवल्स ने 45 लोगों से 5 लाख 66 हजार रुपये की ठगी कर डब्लू आर एस स्टेशन पास स्थित कार्यालय को बंद कर फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने संचालक पी.शेखर राव के खिलाफ 420 का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई हैं।
डब्लूआरएस स्टेशन के पास स्थित साई टूर एण्ड ट्रेवल्स से लगभग 45 लोगों ने 4 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक सिरडी, मुंबई और अहमदाबाद तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए टिकिट बुक कराया था और तीर्थ यात्रा में जाने से पहले उन्हें टिकट देने का वादा किया था। अचानक ही कल वहां पर कुछ लोग अपना टिकिट लेने के लिए पहुंचे तो कार्यालय को बंद पाया और जितने लोगों ने टिकिट बुक कराया था जैसे-तैसे उनसे संपर्क साई टूर एण्ड ट्रेवल्स के कार्यालय में एकत्र हो गए। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह कार्यालय काफी दिनों से बंद है। इसके बाद सभी खमतराई थाना पहुंचे और साई टूर एण्ड ट्रेवल्स के संचालक पी.शेखर राव के खिलाफ 420 का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर संचालक पी.शेखर राव की तलाश में जुट गई हैं।

पाठको की राय