Thursday, October 22nd, 2026

पर्यावरण मंत्री डंग द्वारा होली पर पौध-रोपण की अपील

 भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए होलिका दहन के लिये पेड़ न काटने की अपील की है। डंग ने लोगों से अनुरोध किया है कि होलिका दहन में कम से कम लकड़ी और अधिक से अधिक गौ-काष्ठ एवं कंड़ों का ही उपयोग करें। साथ ही कम से कम एक पौधा अवश्य रोपें। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोज पौध-रोपण करने की सराहना करते हुए कहा कि आज हम जितना अधिक पौध रोपेंगे आने वाले सालों में विश्व पर्यावरण को उतना ही लाभ होगा।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि होली भाई-चारा, हर्षोल्लास और परस्पर मिलजुल कर मनाया जाने वाला देश का प्रमुख त्यौहार है। परन्तु इस वर्ष कोरोना के तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए कृपया घर-परिवार में ही होली मनायें।

 

#पौध-रोपण

Source : Agency

पाठको की राय