रोजगार मेला का आयोजन 22 मार्च को
मुरैना
जिले में अधिक से अधिक लोंगो को रोजगार मिले। इसके लिये कलेक्टर बी. कार्तिकेयन के निर्देशन में जिला रोजगार अधिकारी ने 22 मार्च को रिकूटमेंट ड्राइव (रोजगार मेला) लगाने का निर्णय लिया है। जिसमें यह मेला जिला रोजगार कार्यालय परिसर चंबल काॅलोनी मुरैना में आयोजित किया जायेगा।
मेले में राउन्ड दी क्लोक सिक्योरिटी सोल्यूशन ग्वालियर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के लिये 150 व्यक्तियों का चयन किया जायेगा। जिसमें 20 से 50 वर्ष की आयु के छात्रों का ये कंपनियां चयन करेंगी। जिसमें कक्षा 8वीं, 10वीं और कक्षा 12वीं उत्तीर्ण को प्राथमिकता दी जायेगी। रोजगार मेले में आवेदक को कोविड नियमों के तहत दो गज की दूरी और मास्क का उपयोग करना अनिवार्य रहेगा। उम्मीदवार समस्त प्रमाणपत्र लेकर उपस्थित रहें।

पाठको की राय