ऐलोवेरा जेल से दूर करें दोमुंहे बालों की समस्या
बाल दोमुंहे होने पर ज्यादातर लोग आपको बालों की ट्रिमिंग कराने या बाल कटवाने की सलाह देते हैं। लेकिन हम आपसे कहेंगे कि इन तरीकों को अपनाने से बेहतर यह है कि आप अपने बालों को सही देखभाल दें। ताकि बालों का दोमुंहा होना रुक जाए और आगे से यह समस्या हो ही नहीं। यहां हम आपके लिए दोमुंहे बालों का समाधान और इस समस्या से बचाव के उपाय लेकर आए हैं।
एलोवेरा जेल और कैस्टर ऑइल
बालों को दोमुंहा होने से रोकने के लिए और उन्हें सही देखभाल देने के लिए आप अपने बालों पर घृतकुमारी यानी ऐलोवेरा और अरंडी के तेल यानी कैस्टर ऑइल का उपयोग करें।
- 3 चम्मच ऐलोवेरा जेल
- 2 चम्मच कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल
दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को 30 से 40 मिनट के लिए बालों की जड़ों से लेकर उनके सिरों (एंड्स) तक अच्छी तरह लगाएं। फिर शैंपू कर लें।
इन कारणों से दोमुंहे होते हैं बाल
बालों की बाहरी त्वचा कई कारणों से क्षतिग्रस्त होती है। यदि आप किसी ऐसे स्थान पर रहते हैं या काम करते हैं, जहां का तापमान सामान्य की अपेक्षा अधिक गर्म रहता है।
आप लगातार कई घंटे तेज धूप में काम करते हैं और धूप आपके बालों पर सीधी पड़ती है तब भी आपके बाल दोमुंहे हो सकते हैं।
बालों पर गलत शैंपू, कंडीशनर या दूसरे हेयर केयर प्रॉडक्ट का उपयोग, जो आपके बालों को सूट ना किया हो। या फिर अधिक केमिकल्स युक्त प्रसाधनों का उपयोग बालों को दोमुंहा बना सकता है।
हेयर स्ट्रेटनर और हेयर ड्रायर के बहुत अधिक उपयोग से भी आपके बाल दोमुंहे हो सकते हैं। यदि बाल दोमुंहे हो चुके हैं तो इन उपकरणों का उपयोग तुरंत बंद कर दें।
नहीं बढ़ेगा दोमुंहापन
ऐलोवेरा हेयर जेल आपके बालों को नमी देने और सिर की त्वचा को क्लीन करने का काम करेगा। साथ ही बालों को गहराई से पोषण देगा। इससे आपके बालों में दोमुंहापन बढ़ना बंद हो जाएगा और धीरे-धीरे यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।
बालों की ऊपरी परत को रिपेयर करने और उन्हें सन डैमेज से बचाने में ऐलोवेरा जेल शानदार तरीके से काम करता है। आपके बाल यदि पूरी तरह स्वस्थ हैं तब भी आपको कम से कम दो सप्ताह में एक बार बालों पर इस जेल का उपयोग करना चाहिए।
इस ऑइल ब्लैंड से करें देखभाल
दोमुंहे बालों की समस्या दूर करने के लिए आप घर पर ही एक प्राकृतिक हेयर ऑइल ब्लैंड बना सकती हैं। इसके लिए आपको इन ऑइल्स की जरूरत है
- जैतून के तेल यानी ऑलिव ऑइल
- नारियल तेल
- कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल
- बादाम का तेल चाहिए।
इन सभी तेलों को एक समान मात्रा में लेकर मिला लें और एक कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें। जब भी शैंपू करना हो तो कम से कम आधा से 1 घंटा पहले इस ऑइल ब्लैंड को लें और सिर्फ 20 सैकंड्स के लिए हल्का-सा गर्म करें। इसके बाद इस तेल से सिर में मालिश करें और 40 मिनट या 1 घंटा बाद शैंपू कर लें।
बालों को मिलेगी संपूर्ण सुरक्षा और पोषण
यहां बताए गए इ दो नुस्खों से आप अपने बालों की देखभाल करेंगी तो आपको शायद ही कभी किसी और चीज की जरूरत पड़े। क्योंकि ये तरीके बालों को घना, लंबा बनाने और उन्हें स्वस्थ तथा मजबूत रखने के लिए पर्याप्त हैं। पूरी गर्मी आप इन विधियों का उपयोग कर सकती हैं।
बाकी मौसम बदलने के बाद आपको अपने हेयर केयर रुटीन में थोड़ा-बहुत जो भी बदलाव करना होगा, उसे याद दिलाने के लिए हम हैं ना। जैसे आप मौसम बदलने पर डायट बदल देती हैं, वैसे ही बालों की डायट भी बदलनी होती है। आप फिक्र ना करें, गर्मी में ये नुस्खे अपनाएं और मॉनसून में क्या करना होगा, ये हम आपको याद दिला देंगे।

पाठको की राय