कोकियाझार टोनही घटना की डॉ. मिश्रा ने की निंदा
रायपुर
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने जशपुर जिले के कोतबा के कोकियाझार ग्राम में एक निर्दोष महिला को डायन, टोनही के संदेह में दी गई प्रताड?ा की कड़ी निंदा की है। महिला के घर में जबरदस्ती घुस कर न केवल मारपीट की गई, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से अपमानित किया गया।
डाक्टर मिश्र ने कहा कि यह एक विडंबना ही है, जब एक ओर महिला दिवस मनाया जा रहा था। तब दूसरी ओर दूरस्थ अंचल की एक महिला ग्रामीणों के अंधविश्वास के कारण शारीरिक व मानसिक प्रताड?ा झेल रही थी। ऐसी घटनाएं अतिनिंदनीय है। इस घटना में शामिल बैगा और सभी दोषी लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।
दिनेश मिश्र ने बताया कि जशपुर के कोतबा क्षेत्र के कोकियाझार गांव से इस मामले में जानकारी मिली है कि गांव के ही अनिरुद्ध यादव की बेटी बार-बार बीमार पड?े लगी थी, जिस पर गांव के ही एक झाड़-फूक करने वाले बैगा द्वारा बताया गया कि उनके बेटी पर किसी महिला जादू-टोना किया है। जिसकी पहिचान करने के लिए गांव में बैगा सार्वजनिक रूप से डायन की पहचान करने का प्रपंच किया, जिसके लिए उसके द्वारा एक कुल्हाड़ी फेंकी गई।
डॉ.दिनेश मिश्र ने कहा कि कोई नारी डायन, टोनही नहीं होती। जादू टोने का कोई अस्तित्व नहीं होता। यह सिर्फ अंधविश्वास है। इस प्रकार किसी भी निर्दोष महिला को प्रताड़ित करना शर्मनाक तथा अपराध है। हमारी प्रशासन से मांग है कि इस मामले में शामिल अन्य सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्हें कड़ी सजा मिले। निर्दोष प्रताड़ित महिला को न्याय, मुआवजा मिल सके। समिति के सदस्य गांव में पहुंच कर प्रताड़ित महिला से मिलेंगे एवं जनजागरण करेंगे।

पाठको की राय