Wednesday, October 21st, 2026

उत्तराखंड CM का विवादित बयान, बोले- दो बच्चे पैदा किए इसलिए मिला कम राशन, 20 किए होते तो मिलता फायदा

देहरादून
फटी जींस के बयान के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक और विवादित बयान दे दिया। रामनगर में आयोजित अतंरराष्ट्रीय वानिकी दिवस के दौरान तीरथ लॉकडाउन में सरकार की ओर से बांटे गए चावल के बारे में बोलते हुए कहा है कि जिसे दो सदस्यों वालों को 10 किलो जबकि 20 सदस्यों वाले परिवार को एक क्विंटल अनाज दिया गया। लोगों ने अनाज लेकर घर में स्टोर बनाने के बाद खरीददार ढूंढ लिए।इसके बाद तीरथ कहते हैं कि लोगों में चावल को लेकर जलन भी मचने लगी कि दो वालों को 10 किलो जबकि 20 सदस्य वालों को एक क्विंटल अनाज क्यों दिया गया ? सीएम कहते हैं कि दो बच्चे पैदा करने वालों को पांच किलो के हिसाब से 10 किलो दिए गए जबकि 20 बच्चे पैदा करने वालों को एक क्विंटल दिया गया। ‘भैया इसमें दोष किसका, उसने 20 पैदा किए, आपने दो पैदा किए, तो उसको एक क्विंटल मिल रहा है, इसमें जलन काहे का। जब  समय था तब आपने दो ही पैदा किए, 20 क्यों नहीं किए’ तीरथ। हालांकि सीएम ने इस दौरान किसी धर्म और जाति का नाम नहीं लिया। अपने भाषण में उन्होंने तथ्यात्मक गलती करते हुए कहा कि भारत 200 साल अमेरिका का गुलाम रहा।

 

 

#Disputed statement

Source : Agency

पाठको की राय