Thursday, October 22nd, 2026

दिल्ली कोर्ट ने पी चिदंबरम और बेटे कार्ति के खिलाफ समन किया जारी

नई दिल्ली
आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और इस मामले से जुड़ी कई कंपनियों के खिलाफ समन जारी किया है। कोर्ट ने मामले में ईडी की मुख्य चार्जशीट का संज्ञान लिया है। सभी आरोपी 7 अप्रैल, 2021 को कोर्ट में में पेश होना है।
 
आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा मामला साल 2007-2008 से जुड़ा हुआ है। जून 2020 में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायर की थी। ग्रुप को 2007-08 में मिली एफआईपीबी की अनुमति में अनियमितता के लिए 2017 में पीएमएलए के तहत आपराधिक केस दर्ज किया था। उस दौरान चिदंबरम वित्त मंत्री थे और आरोप है कि नियमों के विरुद्ध जाकर उन्होंने इसको मंजूरी दी गई थी।
 
ईडी ने चिदंबरम पर अपने बेटे कार्ति चिदंबरम के साथ मिलकर समूह के प्रवर्तको इंद्राणी मुखर्जी और पीटर मुखर्जी के जरिए कथित रूप से मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है। मोदी सरकार ने 2017 में एफआईपीबी को निरस्त कर दिया था। पूर्व वित्त मंत्री को सीबीआई ने इस मामले में गिरफ्तार भी किया था।

 

#दिल्ली कोर्ट

Source : Agency

पाठको की राय