Thursday, October 22nd, 2026

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़,किया जलाभिषेक

रायपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर गुरुवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। वहीं बोलबम की गंूज के साथ दिनभर धार्मिक आयोजन भी होते रहे। शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कोरोनाकाल में लंबे अरसे बाद जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसरों समेत अन्य स्थानों में भक्तिमय माहौल निर्मित रहा। सुबह से ही श्रद्धालुगण मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा व शिवलिंग में जल, दुग्धाभिषेक, बेलपत्ता, धतुरा सहित अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर खुशहाली की कामना की। इधर घरों में भी भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।

 

Source : Agency

पाठको की राय