Thursday, October 22nd, 2026

फसल ऋण वसूली अवधि एक माह बढ़ेगी: मंत्री पटेल

 भोपाल

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि प्रदेश सरकार किसानों को राहत देने जा रही है। उन्होंने बताया कि किसान हितेषी मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने वित्तीय वर्ष  की समाप्ति 31 मार्च को होने वाली फसल ऋण वसूली की अवधि को 1 माह बढ़ाए जाने पर सहमति प्रदान कर दी है। मंत्री पटेल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर फसल ऋण वसूली  की अवधि को  बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपार्जन का कार्य चल रहा है और किसानों को उपज की राशि अप्रैल-मई माह में प्राप्त होगी। एक माह की अवधि बढ़ने से अब किसानों की मुश्किल कम होगी और वे फसल ऋण की राशि को जमा कर सकेंगे।

 

#फसल ऋण वसूली

Source : Agency

पाठको की राय