Saturday, October 24th, 2026

देश की पहली एकीकृत सौर ऊर्जा व जल विद्युत परियोजना सुपौल में लगेगी

पटना 
सुपौल जिले के डगमारा में बनने वाली पनबिजली परियोजना देश की पहली एकीकृत सौर ऊर्जा और जल विद्युत परियोजना पर जल्द काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इस परियोजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बन जाने से बिजली के निर्माण के साथ-साथ कई अतिरिक्त लाभ भी होंगे। पर्यावरण के दृष्टिकोण से पनबिजली और सौर ऊर्जा उपयोगी हैं। 

मुख्यमंत्री के समक्ष एक अणे मार्ग में ऊर्जा विभाग द्वारा डगमारा बहुद्देशीय पनबिजली परियोजना से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों की सहुलियत को भी ध्यान में रखें। साथ ही हमें मुख्य बांध की मजबूती और सुरक्षा के प्रति भी सतर्क रहना होगा। कोसी नदी में होने वाली गाद की समस्या पर भी ध्यान देना होगा। ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस ने डगमारा प्रोजेक्ट (130 मेगावाट) के प्रोजेक्ट बैकग्राउंड, ले-आउट, एडिशनल बेनिफिट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट सुपौल जिले के अंतर्गत कोसी बराज से नीचे और कोसी महासेतु से थोड़ा ऊपर बनाया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा अध्ययन कर इसकी डिजाइन तैयार की गयी है। 

 

#देश की पहली एकीकृत सौर ऊर्जा

Source : Agency

पाठको की राय