जिम सेंटर पर पहुंचे निगम आयुक्त, लगाया जुमार्ना
दुर्ग। शहर में तेजी से पर प्रसार रहा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी निदेर्शो के परिपालन को लेकर आयुक्त ने कलेक्टर के निर्देश पर जिम सेंटरो का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान तीन जिम सेंटरों में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन मिला। इस पर आयुक्त हरीश मंंडावी ने कार्रवाई करते हुए तीनों जिम संचालकों से जुमार्ना वसूला।
निरीक्षण के दौरान जिम के अंदर एक्सरसाइज करने वाले 8 से 10 लोग बिना मास्क झुण्ड बनाकर गपशप करते पाये गये। इस प्रकार तीन जिम संचालकों से 2000 से 5000 रुपए जुमार्ना वसूल किया गया। उन्होनें जिम संचालकों और ट्रेनरो को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा गाइड लाईन का उल्लंघन करते पाये जाने पर जिम सील कर दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्य और आम जनता को गाईड लाईन का पालन कराने निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शुुुक्रवार को प्रात: 8.00 बजे से पूरे 4 घंटे तक शहर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होनें गुरुद्वारा रोड में निरंकारी भवन के शांति फिटनेस जिम, बोरसी रोड में बाडी जिम, धमधा नाका के पास आॅक्सीजेन जिम, पारख पैलेस पॉवर जिम का निरीक्षण किया । धमधा रोड स्थित पॉवर जिम, निरंकारी भवन के पास शांति फिटनेस, और बोरसी आॅक्सीजेन जिम में एक्सारसाइज करने के बाद एकत्र लोगों के लिए संचालाकों पर कार्रवाई कर 2000 से 5000 रुपए जुमार्ना लगाया। शेष जिम संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, उपअभियंता शिव शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक जसीवर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, ईश्वर वर्मा, भुवनलाल साहू, शशिकांत यादव, के अलावा सुरेश भारती, लवकुश शर्मा, शौयब खान, और पूरा टीम मौजूद था।
भ्रमण के दौरान आयुक्त मंडावी पुलगांव वार्ड में स्थित ऋषभ ग्रीन सीटी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। ऋषभ ग्रीन सीटी के ई-ब्लाक में एक कोरोना पॉजिटीव मिलने के बाद आस-पास के ब्लाक ए और बी का सर्वे करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त के निदेर्शानुसार ऋषभ ग्रीन सीटी के ई-ब्लाक को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया। उन्होनें विभागीय अधिकारियों को यहॉ कोरोना जांच करने निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान पोटिया चैक में दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 100 से 200 रुपये जुमार्ना किया गया।

पाठको की राय