Saturday, October 24th, 2026

बिहार में कोरोना वेव ने डराया, 3 दिनों में संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़कर 258

पटना 
बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले तीन दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। गत 22 मार्च को 90 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। अगले दिन 23 मार्च को 111, फिर 24 मार्च को 170 और तीसरे दिन 25 मार्च को 258 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। 

कोरोना संक्रमितों की जांच को लेकर गुरुवार को सभी प्रमुख स्टेशनों, बस स्टैंड और हाट-बाजारों में अभियान चलाया गया। कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की रैंडम कोरोना जांच (एंटीजेन टेस्ट) की गई और गंभीर लक्षण वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,784 सैंपलों की जांच की गई। पटना में सर्वाधिक 54 नये संक्रमित मिले और अन्य संक्रमितों की पहचान 38 में से 33 जिलों में की गयी। 

924 सक्रिय मरीज, दो की हुई मौत
राज्य में कोरोना के 258 नये संक्रमित मरीजों की पहचान के बाद कोरोना के वर्तमान में 924 सक्रिय मरीज हो गए हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99.06 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 58 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। वहीं, दो कोरोना संक्रमितों की मौत इलाज के दौरान हो गयी। 

 

#बिहार में कोरोना वेव

Source : Agency

पाठको की राय