Thursday, October 22nd, 2026

कोरोना मामलों में आज गिरावट, 24 घंटे में 15,388 नए केस और 77 मौतें 

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वायरस के मामले में आज मंगवार को गिरावट दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मंगलवार के आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15,388 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 77 मौतें हुई हैं। 24 घंटे में 15,388 कोरोना नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,44,786 हो गई है। वहीं 77 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या देश में अब तक 1,57,930 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16, 596 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1,87,462 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,99,394 है। पिछले एक हफ्ते से कोविड-19 के एक दिन में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। 

 

#कोरोना मामलों

Source : Agency

पाठको की राय