Thursday, October 22nd, 2026

नागरिकों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की सतत सलाह दें - मंत्री भूपेन्द्र सिंह

 भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सभी नगरीय निकायों में निकाय के वाहनों के माध्यम से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने की सलाह सतत रूप से दी जाये। प्रत्येक दुकान में सोशल डिस्टेंसिंग एवं उपभोक्ताओं द्वारा मास्क के उपयोग संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित हो। ट्रेफिक चौराहों पर लाउडस्पीकर से मास्क का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के संबंध में उद्घोषणा की व्यवस्था की जाये। प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास  नीतेश व्यास ने इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश सभी नगर निगम आयुक्तों, संभागीय संयुक्त संचालकों और मुख्य नगर पालिक अधिकारियों को दिये हैं।

 

#मास्क लगाने

Source : Agency

पाठको की राय