Wednesday, October 21st, 2026

कॉलिन डी ग्रैंडहोम छह से आठ हफ्तों के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेंगे

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम इंटरनेशनल क्रिकेट से अगले छह से आठ हफ्तों तक दूर रहेंगे। ग्रैंडहोम अपनी इंजरी से परेशान है और उनके दाएं पैर के टखने की सर्जरी होगी। अपने चोट के चलते कीवी ऑलराउंडर को सुपर स्मैश और फोर्ड ट्रॉफी में बतौर बल्लेबाज खेलना पड़ा था। ग्रैंडहोम ने अपना आखिरी मैच पिछले साल मार्च में खेला था और उसके बाद से वह अपनी इंजरी से जूझ रहे हैं।  कॉलिन डी ग्रैंडहोम के इंग्लैंड के खिलाफ मई-जून में होने वाली सीरीज तक फिट होने की उम्मीद की जा रही है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर ने बात करते हुए कहा, 'यह कॉलिन के लिए चैलेंजिंग समय है और हमको उम्मीद है कि इस प्रकिया के बाद वह अपने टखने का पूरा इस्तेमाल करते हुए वापसी कर पाएंगे। यह माना जा रहा है कि उनको छह हफ्तों तक रेस्ट करना पड़ेगा और उसके बाद ही वह दौड़ना शुरू कर पाएंगे और दो हफ्ते बाद वह अपनी गेंदबाजी चालू कर सकेंगे।' ग्रैडहोम न्यूजीलैंड की टीम को कई मैचों में यादगार जीत दिला चुके हैं और बल्ले और गेंद दोनों से काफी प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं।  न्यूजीलैंड की टीम को जून में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भी खेलना है, जिसमें टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी। कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए डब्ल्यूटीसी के फाइनल को लॉर्ड्स की जगह साउथैप्टन में करवाना का फैसला लिया गया है। भारत की टीम ने हाल में ही इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से हराने के बाद टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच 18 जून से खेला जाएगा।

 

 

#Colin de Grandhom

Source : Agency

पाठको की राय