Thursday, October 22nd, 2026

लोकपाल के 17 और अपीलीय प्राधिकरण सदस्य के 3 पद के लिए उम्मीदवारों से दावा-आपत्ति 31 तक आमंत्रित

रायपुर
मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोकपाल के 17 तथा राज्य स्तरीय लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य के तीन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की संवीक्षा के बाद मनरेगा राज्य कार्यालय द्वारा पात्र उम्मीदवारों का पैनल बनाकर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। राज्य स्तरीय लोकपाल चयन समिति द्वारा पात्र उम्मीदवारों का आंतरिक मूल्यांकन कर लोकपाल के लिए जिलावार व जोनवार तथा लोकपाल अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य के लिए सिविल सेवा, अकादमिक और सिविल सोसाइटी संगठन के क्षेत्र में अनुभव के आधार पर अलग-अलग वरीयता सूची तैयार की गई है। इन सूचियों को राज्य शासन की वेबसाइट सीजीस्टेज डॉट जीओवी डॉट इन पर लोकपाल पद तथा अपीलीय प्राधिकरण के सदस्य पद पर नियुक्ति हेतु राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा वरीयता क्रम में निर्मित पैनल नाम से प्रदर्शित लिंक पर देखा जा सकता है। वरीयता सूची छत्तीसगढ़ मनरेगा की वेबसाइट एमजीएनआरईजीए डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर भी उपलब्ध है।

 

#लोकपाल

Source : Agency

पाठको की राय