आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 15 अप्रैल तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
दुर्ग
बाल विकास परियोजना धमधा अंतर्गत डगनिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और डगनिया, पेण्ड्रावन 01, दनिया 03, नवागांव (साल्हे) और तितुरघाट में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं पद हेतु आवेदन आमंत्रित गया था। आवेदकों की मूल्यांकन पत्रक तैयार कर बाल विकास परियोजना धमधा व जनपद पंचायत कार्यालय धमधा के सूचना पटल में चस्पा कर दी गई है। अत: आवेदक अवलोकन कर यदि कोई दावा आपत्ति हो तो 15 अप्रैल 2021 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।
Source : Agency

पाठको की राय