Thursday, October 22nd, 2026

बच्ची से बलात्कार के बाद हत्या नागरिक आक्रोषित

राजनांदगांव
तीन वर्षीय मासूम बच्ची से बलात्कार के बाद उसकी हत्या किये जाने से नागरिक आक्रोषित हो गये और गांव में तनाव का माहौल बन गया जिसे देखते हुए पुलिस कप्तान ने गांव में अप्िरय घटना को रोकने के लिये पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार जिले से 9 किलो मीटर दूर राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर स्थित ग्राम नादिया में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या किये जाने से गांव के नागरिक आक्रोषित हो गये। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उसी गांव से गिरफ्तार कर बच्ची का रक्तरंजीत शव को पुलिस ने आरोपी के घर से बरामद कर लिया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक बच्ची शनिवार दोपहर से गायब थी। गांव वालों ने आसपास खोजबीन की और इसके बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची और उसने खोजबीन शुरू की। पूरे गांव में खोजबीन करने और तालाब में जाल डालकर पतासाजी के बाद पुलिस ने गांव के हर घर में सर्च अभियान चलाया और बच्ची के घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक घर से बच्ची की रक्तरंजिश लाश बरामद की गई।

सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि गांव के शेखर कोर्राम के घर से बच्ची का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। गांव में मासूम बच्ची के साथ इस तरह के कृत्य के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने रात में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अन्य परिजनों को भी राजनांदगांव लाकर रखा गया है। सीएसपी चंद्रा ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 

#बच्ची

Source : Agency

पाठको की राय