Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री  चौहान ने महाशिवरात्रि पर की पूजा-अर्चना

 भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान आज महाशिवरात्रि पर पुराने भोपाल शहर में भवानी चौक सोमवारा के पास बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां शिवअभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अनेक भक्तगण से भी मिले और उन्हें महाशिवरात्रि पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री  चौहान ने मंदिर परिसर में जनता से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री  चौहान ने भगवान शिव के रथ को खींचा। वे शिव जी की बारात में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मती साधना सिंह चौहान साथ थीं। इस अवसर पर  आलोक शर्मा, अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

#पूजा-अर्चना

Source : Agency

पाठको की राय