Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने शहीदों को किया नमन

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थिति सभा कक्ष में शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत के दिन उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने इसके साथ ही डॉ. राम मनोहर लोहिया और शहीद हेमू कालाणी की जयंती पर उनके चित्र पर भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। डॉ. लोहिया और हेमू कालाणी भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हुए थे।

 

#शहीदों को किया नमन

Source : Agency

पाठको की राय