मुख्यमंत्री चौहान ने दी शहीद स्व. द्विवेदी को श्रद्धांजलि
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ब्लास्ट में शहीद हुए रीवा के जवान लक्ष्मीकांत द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश शासन स्व. लक्ष्मीकांत द्विवेदी के परिवार के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के इस नौजवान के परिवार को निर्धारित नियमों के मुताबिक आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से शहीद स्व. लक्ष्मीकान्त द्विवेदी के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि और एक मकान दिया जायेगा। साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जायेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूँ कि शहीद लक्ष्मीकान्त द्विवेदी को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

पाठको की राय