Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ी गाने की पंच लाईन बनी महिलाओं के लिये सिरदर्द

रायपुर
इंटरनेट पर वायरल हो रहे छत्तीसगढ़ी गाना दबा बल्लू मनचले व अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने इसे अपनी पंच लाईन बनाते हुए राह चल रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस गाने को बंद करने को लेकर युवक महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने से बाज नहीं आ रहे।

आरंग में इसी गाने को लेकर जब महिला ने इसे न गाने की समझाईश छोटे बच्चों को देने लगी तो वहां के युवक ने इस पर महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई इस मारपीट के घटना की शिकायत पुलिस थाने में की महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। शिकायत कर्ता महिला श्याम बाजा? की निवासी आरती सोनकर है जो पेशे से मजदूरी का कार्य करती है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वह दो दिन पहले शाम के वक्त अपने घर जा रही थी। इलाके की एक मिठाई दुकान के पास बच्चे आपस में दबा बल्लू.. दबा बल्लू.. चिल्ला रहे थे। आरती ने उन्हें टोका तो मोहल्ले में ही रहने वाला प्रहलाद साहू वहां पर आयो और उसके साथ  बदसलूकी करने लगा।  महिला ने टोका तो युवक कहने लगा कि दबा बल्लू कहने से उसे क्या दिक्कत है और उसने गुस्से में आकर महिला  के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं महिला की पिटाई के बाद युवक ने उसे जान से मारने की धमकी। इस दौरान आरोपी युवक की मां सावित्री बाई भी आ गई और उसने भी महिला की पिटाई शुरू कर दी। इस मारपीट की वजह से महिला को काफी चोटें आई है। झगड़े की खबर सुनकर महिला के भाई ,बहन मोहल्ले के अन्य लोग वहां पहुंचे और बीच बचाव कर महिला को वहां से निकाला।

आरंग के ही एक युवक वेदप्रकाश ने इसी गाने के बोल को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोपी  सामने वाले के खिलाफ अश्लील गालियां दिए जाने की बात कही है। गांव में ही रहने वाला अजय निषाद ने शिकायतकता युवक को देखकर दबा बल्लू कह रहा था, गालियां दे रहा था। जब उसे ऐसा करने से उसे मना किया तो तो आरोपी ने उसके साथ विवाद करते हुए अपने अन्य साथयों को बुलाया और मारपीट कर जाने से मारने की धमकी दी।  इस मारपीट से वेदप्रकाश को नाक, गर्दन, सिर पर चोटें आई हैं।

 

#महिला

Source : Agency

पाठको की राय