Thursday, October 22nd, 2026

तलवार बाजी में छत्तीसगढ़ ने जीते दो कांस्य पदक

रायपुर। 22वीं राष्ट्रीय सब जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडि?ों ने कई पदक जीते हैं। बालक वर्ग के फॉयल इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ के हिमेश साहू का मुकाबला हरियाणा के सचिन से हुआ जहां हिमेश यह मुकाबला 15-09 से हार गए। इस वजह से उन्हें कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

भारतीय तलवारबाजी संघ एवं ओडिशा तलवारबाजी संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दूसरा कांस्य पदक बालिका वर्ग में मिला। सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की रुपाली साहू को कर्नाटक की गुलिया सेजल से संघर्षपूर्ण मुकाबले में 14-15 से हार गई  इस तरह रुपाली को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेबर इवेंट में नीतू यादव कोई पदक नहीं जीत पाई, लेकिन आॅल इंडिया रेंकिंग में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग महासचिव बशीर अहमद खान ने बताया कि नन्हें फेंसर ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अब फेंसिंग में लगातार पदक आ रहें हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय