Thursday, October 22nd, 2026

पांच आईएएस अफसरों का प्रभार बदला

रायपुर
पांच आईएएस अफसरों का प्रभार बदलते हुए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी हुआ है जिसमें हाल ही में निलंबन से बहाल हुए विशेष सचिव जनक पाठक को राजस्व विभाग का प्रभार दिया गया हैं।

जारी आदेश के मुताबिक जनक पाठक को आगामी आदेश तक राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया हैं। अब तक यह प्रभार सम्हाल रहे संयुक्त सचिव केडी कुंजाम इससे मुक्त हो जाएंगे उनके पास पूर्व के उनके विभाग यथावत रहेंगे। सुऋचा प्रकाश चौधरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ को अस्थायी रुप से अपर कलेक्टर दुर्ग बनाया गया है। जिला पंचायत नारायणपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर पदस्थ किया गया है। जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं आकाश छिकारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सूरजपुर को महासमुंद जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।

 

#आईएएस अफसरों

Source : Agency

पाठको की राय