Wednesday, October 21st, 2026

मध्य क्षेत्र कंपनी द्वारा हरदा में नया वृत्त सृजित

 भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने हरदा के बिजली उपभोक्ताओं को सौगात दी है। अब कंपनी द्वारा हरदा में नया वृत्त सृजित किया गया है। मौजूदा होशंगाबाद (ओ. एण्ड एम.) वृत्त को पुनर्गठित कर हरदा को नया वृत्त बनाया गया है। अब नव-सृजित हरदा वृत्त में हरदा (ओ. एण्ड एम.) उत्तर संभाग अंतर्गत हरदा सिटी जोन एवं वितरण केन्द्र हरदा (रूरल/नॉर्थ), हरदा (रूरल/साउथ), खिरकिया, मसनगांव एवं वितरण केन्द्र चरूआ तथा (ओ. एण्ड एम) दक्षिण संभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र टिमरनी, करतना, रेहटगांव एवं सिराली का कार्यक्षेत्र शामिल रहेगा।

मौजूदा (ओ. एण्ड एम.) वृत्त होशंगाबाद को पुनर्गठित कर होशंगाबाद (ओ. एण्ड एम.) संभाग अंतर्गत होशंगाबाद सिटी जोन-1, होशंगाबाद सिटी जोन-2, सिवनी मालवा टाउन जोन, वितरण केन्द्र होशंगाबाद (ग्रामीण), डोलरिया, सिवनी मालवा (ग्रामीण), शिवपुर एवं बगवाड़ा, इटारसी (ओ.एण्ड एम.) संभाग अंतर्गत इटारसी (टाउन), पथरोटा, गुर्रा, एवं केसला, पिपरिया (ओ.एण्ड एम.) संभाग अंतर्गत वितरण केन्द्र पिपरिया (रूरल/साउथ), पिपरिया (रूरल/नॉर्थ), सांडिया, बनखेड़ी, चांदोन, पिपरिया टाउन जोन एवं पचमढ़ी टाउन जोन तथा सोहागपुर (ओ.एण्ड एम.)संभाग अंतर्गत सोहागपुर (टाउन), सोहागपुर (ग्रामीण), सेमरी हरचंद, शोभापुर, अरी एवं वितरण केन्द्र बाबई का कार्यक्षेत्र शामिल रहेगा। यहॉं गौरतलब है कि यह मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी का 18 वॉ वृत्त है।

 

#नया वृत्त सृजित

Source : Agency

पाठको की राय