60 हजार ग्रामीण पत्र विक्रेताओं को 60 करोड़ के लोन बांटेंगे CM शिवराज
भोपाल
चौथी बार सीएम बनने के बाद एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 60 हजार ग्रामीण पथ विक्रेता हितग्राहियों को सामूहिक ऋण वितरण करेंगे। योजना में अब तक एक लाख से अधिक ग्रामीण प्रवासी श्रमिकों सहित अन्य जरूरतमंद पथ विक्रेताओं को राज्य शासन की गारंटी पर 10-10 हजार रुपए का ऋण उपलब्ध कराया जा चुका है।
एसीएस पंचायत एवं ग्रामीण विकास मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि योजना में ग्रामीण क्षेत्र के पथ विक्रेता व्यवसायियों को 10 हजार रुपए तक बैंक लोन दिलाने, नियमित ऋण वापसी को प्रोत्साहित करना तथा छोटे उद्यमियों को व्यापार व्यवसाय में प्रशिक्षण में सहयोग देने का काम किया जाता है। योजना में शासन द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रुपए तक के ऋण पर 14 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान की प्रतिपूर्ति की जाएगी। साथ ही योजना में राज्य शासन की क्रेडिट गारंटी रहेगी। योजना में शैक्षणिक योग्यता एवं जाति का कोई बंधन नहीं है।

पाठको की राय