अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: CM शिवराज सिंह देंगे बड़ा संदेश, सरकार कराएगी बड़ा आयोजन
भोपाल
महिला दिवस पर सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है, साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद बड़ा संदेश देने जा रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को मुख्यमंत्री का वाहन चलाने से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी तक महिलाएं ही संभालेंगी। महिला चालक उन्हें सीएम हाउस से लेकर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम तक लेकर जाएगी। यहां महिला दिवस पर सरकार बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यह संदेश देना चाहते हैं कि महिलाएं किसी भी विधा में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। यही वजह है कि महिला दिवस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में रहेगी।
मोतीलाल नेहरू स्टेडिम में कार्यक्रम के दौरान भी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। यहां मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले, 15 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश में सभी शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से शुरू किए जाएंगे, जिससे बेटियों और महिलाओं का सम्मान का भाव सबके मन में जागे। अगले दिन ही शासन ने आदेश भी जारी कर दिया था।
8 मार्च को महिला बाल विकास विभाग ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और उत्कृष्ट स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मार्शल आर्ट्स की ट्रेिनंग दी जाएगी। इसका नाम अपराजिता रखा गया है। इस दौरान प्रदेश के 311 विकासखंडों में 15 से 20 दिन यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
#antarraashtreey mahila divas#CM शिवराज

पाठको की राय