Tuesday, October 20th, 2026

सीएम शिवराज मोयना में ममता सरकार पर साधा निशाना

मोयना
 पश्चिम बंगाल (west bengal) में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  पश्चिम बंगाल पहुंचे। जहां मोयना विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि TMC का विकेट गिर गया है। सीएम शिवराज ने 2 मई ममता गई का नारा दिया। वही TMC का मतलब ही हो गया है टेरर, मर्डर और करप्शन।

इतना ही नहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी के रहते बंगाल में विकास संभव नहीं है। TMC पर निशाना साधते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि TMC का मतलब यह पैसे खाने वाली पार्टी। जबकि TMC का मुद्दा बन गया है टांग में चोट दीदी, सहानुभूति के लिए घूम रही है दीदी की टांग की चोट का असर दिमाग में हो गया है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने दीदी का एक और मतलब भी बताया है। दीदी का एक और मतलब- D- dictator – तानाशाह, ये दीदी तानाशाह है। I- insensitive – असंवेदनशील, दीदी जनता के प्रति असंवेदनशील है। D- dread – भय- बंगाल में दीदी न भय का माहौल बना दिया है। I- incompetent – अयोग्य, दीदी बंगाल के लिए अयोग्य है। इस दीदी ने बंगाल में अराजकता फैला रखी है।

सीएम शिवराज ने कहा ममता ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद किया। ममता बनर्जी तानाशाह हो गई है। रात तुम्हारी है पर सुबह हमारी होगी। पश्चिम बंगाल में तानाशाही नहीं चलेगी। ममता ने जनता को धोखा दिया। ममता को सरकार में रहने का अधिकार नहीं। सीएम शिवराज ने ममता बनर्जी से सवाल करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा का विरोध क्यों, मां माटी मानुष की बात करने वाली दीदी मां को अपमानित किया। जय श्री राम बोलने पर घबराती है दीदी, बूढ़ी मां को यहां टीएमसी के कार्यकर्ता पीट रहे। शिवराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की माटी को रक्तरंजित किया। मध्यप्रदेश में कहावत है पान क्यों सड़ा, घोड़ा क्यों अड़ा और रोटी क्यों जली, पलटी नही। तीनों का एक ही जवाब है पलटा नहीं। बंगाल को में भी पलटी लगाओ, ममता दीदी के भ्रष्टाचार की सरकार पलटो।

ममता पर हमला बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि आयुषमान भारत योजना के तहत गरीब का इलाज किया जा रहा है लेकिन पश्चिम बंगाल में इलाज नहीं मिलता। पश्चिम बंगाल में बिना पैसे के सरकारी मदद नहीं मिलती। पीएम मोदी गरीबों के घर बनाने के लिए पैसा भेजते हैं। ममता बनर्जी उसमें भी पैसे खा जाती हैं। पीएम मोदी गरीबों के लिए राशन भेजते हैं। ममता बनर्जी बीच में ही खा जाती हैं।

वहीँ सीएम शिवराज ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ममता की भ्रष्टाचार की लंका को जला कर राख करना है। हिंसा का खेला क्यों खेला है? बीजेपी की सरकार आते ही 24 घंटे में किसानों के खाते में पैसे पहुंच जाएगा। गरीबों को 5 लाख रु का मुफ्त इलाज मिलेगा। ममता के रहते बंगाल बर्बाद हो जाएगा। दीदी की सरकार को पलटना है। बीजेपी की सरकार में खेला होगा। दीदी ने सोनार बंगाल में हिंदू मुसलमान में बांट दिया।

 

 

#सीएम शिवराज

Source : Agency

पाठको की राय