Tuesday, October 20th, 2026

CM शिवराज से मिलने पहुंचे कमलनाथ

भोपाल
सियासी गहमागहमी के बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अचानक उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में बद कमरे में बातचीत हुई है। जानकारी के अनुसार कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि कानूनों को लेकर भी बात की है।


कमलनाथ ने कहा कि यह तीन कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। इसका राजनीति से परे हटकर हर किसान हितैषी व्यक्ति को विरोध करना चाहिए। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। इन कानूनों से खेती, किसानी दोनों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे किसान भाई दो माह से अधिक समय से इन कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। आज आवश्यकता है कि उनके संघर्ष में सभी उनका साथ दें।

 

#CM शिवराज

Source : Agency

पाठको की राय