Tuesday, October 20th, 2026

CM ने किया बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के प्लांट का अनावरण

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार को देवास के औद्योगिक क्षेत्र में बेयरलॉकर इंडस्ट्रीज के नए पॉलीमर एडिटिव प्लांट के शिलालेख का अनावरण किया गया। इस दौरान उद्योग मंत्री राजवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, बेयर लॉकर इंडस्ट्रीज के एमडी जयेन मोदी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बेयरलॉकर के नवीन प्लांट के बारे में कहा कि उद्योग द्वारा प्लांट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। यह बडेÞ हर्ष की बात है। यह प्लांट पर्यावरण हितैषी है। यहां लगभग 350 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसका हम स्वागत करते हैं। मध्यप्रदेश सरकार निवेश हितैषी सरकार है।उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने कार्यक्रम में बेयरलॉकर इण्डस्ट्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आत्म निर्भर मध्यप्रदेश बनाए जाने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से प्रदेश का कायाकल्प होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देवास में और नए उद्योग खोले जाएंगे। उद्योग के लिए जमीन चाहिए, वह जमीन किसान की सहमति से लैंड पूलिंग योजना बनाकर लेंगे और ली गई जमीन का एक हिस्सा विकसित करके किसान को देंगे ताकि किसान को पूरी कीमत मिल जाए और वह उद्योगों को प्रसन्नता से जमीन दें। ऐसे 718 हेक्टेयर जमीन पर नया औद्योगिक क्षेत्र बसाया जाएगा। लगभग 2167 करोड़ रुपया खर्च कर उद्योग लाएंगे और आने वाले पांच साल में 30 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

 

#पॉलीमर एडिटिव प्लांट

Source : Agency

पाठको की राय