CM गहलोत पेश करेंगे आज विधानसभा में राजस्थान का बजट
जयपुर
राजस्थान में गहलोत सरकार आज विधानसभा में अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेगी। इस बजट से प्रदेश के हर वर्ग को काफी उम्मीदें हैं। गहलोत सरकार के इस बजट में आर्थिक मैनेजमेंट के साथ कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। केंद्र की तरह इस बार गहलोत सरकार का बजट भी पूरी तरह से पेपरलेस होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। वहीं विधायकों को बजट पढ़ने के लिए बकायदा टैब दिए जाएंगे।राजस्थान के पहले पेपरलेस बजट 2021 में हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं होने की संभावना है। इनमें 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज, किसानों की कर्जमाफी और पांच हजार कांस्टेबलों की भर्ती शामिल है।
केंद्र की तर्ज पर इस बार राजस्थान बजट भी पेपरलेस होगा। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार बुधवार सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करेगी। सरकार ने बजट में मौजूदा वित्त वर्ष में राजस्व घाटे 12345 करोड़ रुपए रहने का अनुमान रखा गया था, जो अब बढ़कर 27607 करोड़ रुपए हो चुका है। मौजूदा वित्त वर्ष में 33922.78 करोड़ रुपए तक सरकार उधार लेगी, लेकिन अब तक सरकार 33218 करोड़ रुपए का कर्ज बाजार से ले चुकी है।

पाठको की राय