Saturday, October 24th, 2026

नवादा डाकघर में घोटाले को लेकर पूर्णिया हेड पोस्टऑफिस में सीबीआई की रेड 

पूर्णिया। 
 सीबीआई पटना की दो सदस्य टीम ने बिहार के पूर्णिया स्थित प्रधान डाकघर में अचानक छापेमारी की। इस दौरान मुख्य डाक अधीक्षक वीके सिंह समेत कई अन्य कर्मचारियों से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। पिछले दो दिनों से सीबीआई की टीम प्रधान डाकघर में डटी हुई है।

पूर्णिया प्रधान डाकघर और नवादा के प्रधान डाकघर में एक साथ सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान प्रधान डाकघर पूर्णिया के पिछले चार डाक अधीक्षक की कुंडली खंगाली गयी। बताया जाता है कि नवादा में 4 से 5 करोड़ के हुए घोटाले मामले की जांच की आंच अब पूर्णिया में भी पहुंच गई है। इस घोटाले का कनेक्शन पूर्णिया से भी जुड़ गया है। जितने भी कर्मचारी और डाक अधीक्षक ने नवादा में जाकर योगदान दिया था। 

उनमें अधिकांश पहले पूर्णिया में या फिर बाद में नवादा में जाकर योगदान दिया। इस वजह से कई तरह के सुराग भी सीबीआई की टीम को नवादा में जांच पड़ताल के दौरान मिली है। शनिवार को छुट्टी का दिन रहने के बावजूद सीबीआई टीम मुख्य डाक अधीक्षक वीके सिंह के साथ कागजों की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।
 

 

#नवादा डाकघर में घोटाले

Source : Agency

पाठको की राय