Tuesday, October 20th, 2026

उपचुनाव:14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग

भोपाल
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में 14 विधासनभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। इनके साथ ही लोकसभा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लोकसभा की एक-एक सीट पर भी चुनाव होंगे। सभी जगह 17 अप्रैल को वोटिंग होगी और 15 दिन बाद 2 मई को नतीजे आएंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें राजस्थान की 3 और मध्यप्रदेश की एक विधानसभा सीट शामिल है।

राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। राजस्थान की इन 3 विधानसभा सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं, राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से खाली हुई है। यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद यहां उपचुनाव होना है।

कहां कितनी सीटों पर उपचुनाव..
विधानसभा

  • राजस्थान (3 सीटें) : सहारा, सुजानगढ़ और राजसमंद
  • मध्य प्रदेश (1 सीट) : दमोह
  • ​​​गुजरात (1 सीट) : मोरवा हदफ
  • महाराष्ट्र (1 सीट) : पंढरपुर
  • उत्तराखंड (1 सीट) : सल्ट
  • झारखंड (1 सीट) : मधुपुर
  • कर्नाटक (2 सीट) : बसवकल्याण और मस्की​​​​​​​​​​​​​​
  • मिजोरम (1 सीट) : सेरछिप
  • नागालैंड (1 सीट) : नोकसेन
  • ओडिशा (1 सीट) : पिपिली
  • तेलंगाना (1 सीट) : नागार्जुन सागर

लोकसभा

  • आंध्र प्रदेश (1 सीट) :​​​​​​​ तिरुपति
  • कर्नाटक (1 सीट) : बेलगाम

 

#उपचुनाव#विधानसभा#लोकसभा

Source : Agency

पाठको की राय