25 किलो गांजे के साथ देवर - भाभी गिरफ्तार
रायपुर
देवेंद्र नगर पुलिस ने कल जहां गांजे के साथ एक महिला को पंडरी बस स्टैंड से गिरफ्तारी किया था वहीं आज सिविल लाइन ने जगदलपुर होते हुए मथूरा ले जाने की फिराक पंडरी बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहे देवर और भारी को 25 किलो गांजे के साथ गिरफ्तारी कर लिया।
सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मथुरा से देवर लक्ष्मण बढ़ई और भाभी सोनी सिंह जगदलपुर होते हुए रायपुर आए थे और यहां से 25 किलो गांजा खरीदकर से फिर से जगदलपुर होते हुए मथुरा ले जाने की तैयारी में बस स्टैंड में बस का इंतजार कर रहे थे कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने दोनों देवर और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पूछताछ शुरू कर दी हैं।

पाठको की राय