Wednesday, October 21st, 2026

बोर्ड का नया ब्लू प्रिंट, 12वीं के अंग्रेजी पेपर में फिक्शन एवं ड्रामा फिर जोड़ा

भोपाल
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने नौ मार्च को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर संशोधित ब्लू प्रिंट जारी किया. 12वीं के अंग्रेजी विशिष्ट में फिक्शन एवं ड्रामा को यथावत रखा गया है. परीक्षा में इससे 30 प्रश्न पूछे जाएंगे. बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 12वीं की परीक्षा में अंग्रेजी विशिष्ट के पेपर से फिक्शन एवं ड्रामा हटा देने से प्रश्न पत्र के लिए आवंटित अंकों का विभाजन अन्य भागों में किया जाना संभव नहीं हो सका.

बोर्ड ने यह भी कहा है कि शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों का मत है कि अंग्रेजी विशिष्ट में फिक्शन एवं ड्रामा छात्रों को पढ़ाया जा चुका है. जिन स्कूलों में नहीं पढ़या गया है, वहां इसे पढ़ाने का अभी पर्याप्त समय है. इसलिए अंग्रेजी विशिष्ट के ब्लू प्रिंट में फिक्शन एवं ड्रामा भाग को यथावत रखा गया है.

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि तीन मार्च को जारी ब्लू प्रिंट पर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, जन प्रतिनधियों और समाचार पत्रों के माध्यम से आपत्तियां आई थी. वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्र हित में मंडल ने आपत्तियों का निरीक्षण विशेषज्ञों से कराया.

बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, सिलेबस से नवंबर में 10वीं व 12वीं की पाठ्यक्रम से जो 30 फीसद कोर्स कम किया था, उसमें पूरे-पूरे चैप्टर हटा दिए थे, जिन्हें विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाया गया. इधर, सीबीएसई ने कई चैप्टरों से अलग-अलग टापिक हटाए थे. इसके चलते सीबीएसई द्वारा हटाए चैप्टरों की संख्या एमपी बोर्ड से अधिक थी. इसे बोर्ड की प्रभारी अध्यक्ष रश्मि अरुण शमी ने बदलकर सीबीएसई पैटर्न से कोर्स लागू कर दिया था. इसकी वजह से बोर्ड परीक्षा में न पढ़ाए गए चैप्टर भी जुड़ रहे थे. अब दोनों बोर्ड द्वारा हटाए गए चैप्टर परीक्षा में शामिल नहीं किए जाएंगे. इसका ब्लू प्रिंट जारी कर अपलोड कर दिया गया है.

 

#बोर्ड#फिक्शन#ड्रामा

Source : Agency

पाठको की राय