Saturday, October 24th, 2026

बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, 2 युवकों की मौत

समस्तीपुर
बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगौली पुल के पार अतिरिक्त स्वास्थ्य उप केन्द्र के समीप सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने की  टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक  के परखच्चे उड़ गए। 

घटना सोमवार की शाम उस वक्त घटी जब दोनों बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में अपने-अपने घर की ओर जा रहे थे। सामने से बाइक आने के बाद संतुलन खो दिया। एक दूसरे के बाइक में ठोक दिया। दोनों काफी दूर जाकर सड़क पर गिरा। बताया जाता है कि एक की मौत घटना स्थल पर ही गई। जबकि दूसरे की मौत उपचार करने के लिये ले जाने के क्रम में रास्ते मे हो गई। 

बताया जाता है कि बाइक पर सवार दो अन्य व्यक्ति को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जांच में जुट गई है। एक मृतक का नाम प्रेम यादव उर्फ फूलो यादव उम्र लगभग 21 वर्ष गंगौली का रहने वाला बताया जाता है। जबकि दूसरे मृतक का नाम अनीश कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पतैलिया का रहने वाला बताया जाता है। होली के मौके पर इस घटना की सूचना होते ही संबंधित गांव गंगौली और पतैलिया लोगों के बीच होली का उल्लास ठंडा पड़ गया और दोनों ही गावो में मातमी सन्नाटा छा गया।

 

#टक्कर

Source : Agency

पाठको की राय